Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
भोपाल, Mar 15, 2025
वंदे भारत का सफर होगा और भी मजेदार, एमपी के इन रूटों पर जल्द शुरू होगी नई सुविधा
Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश के इन रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में बहुत जल्द नई सुविधा लागू की जाएगी। यह नई सुविधा सबसे पहले गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत में शुरू की गई थी।
Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे, मध्य प्रदेश के चार प्रमुख रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में नई सुविधा शुरू करने वाला है। वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री सिर्फ पहले से बुक किया गया खाना ही नहीं, बल्कि ट्रॉली वेंडर से अपनी पसंद के स्नैक्स और ड्रिंक्स भी खरीद सकेंगे। यह नई सुविधा सबसे पहले गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत में शुरू की गई थी और जल्द ही इसे मध्य प्रदेश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में लागू किया जाएगा।
पहले वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही भोजन का विकल्प मिलता था, लेकिन अब ट्रॉली वेंडर के जरिए अलग-अलग तरह की खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पैक्ड फूड शामिल होंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी, जो हल्का-फुल्का स्नैक्स लेना पसंद करते हैं।
1.भोपाल – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- इंदौर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
3.भोपाल – रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस
4.खजुराहो – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
Vande Bharat Train, भारतीय रेलवे, मध्य प्रदेश, वंदे भारत का सफर होगा और भी मजेदार, aapka news star, breaking news, indian rail, rail news, bhopalnews