'

Holika dahan muhurat 2025: भारत के इस शहर में सिर्फ 5 मिनट का है होलिका दहन मुहूर्त, जानें प्रमुख शहरों का होलिका दहन मुहूर्त

 Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)

भारतMar 12, 2025



भारत के इस शहर में सिर्फ 5 मिनट का है होलिका दहन मुहूर्त, जानें प्रमुख शहरों का होलिका दहन मुहूर्त

holika dahan muhurat 2025: आज देशभर के ज्यादातर हिस्से में छोटी होली यानी होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में होलिका दहन सकारात्मकता लाती है और अशुभ मुहूर्त में अनहोनी को न्योता देती है। जानें देश के प्रमुख शहरों का होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Time 2025)

India Major City Holika Dahan Muhurt: ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन होलिका दहन के समय पंचांग के अनुसार भद्रा दोष रहेगा। इस कारण इसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। इसलिए अलग-अलग शहरों में अलग अलग समय होगा, औसतन 47 मिनट ही होलिका दहन मुहूर्त है। आइये जानते हैं देश के प्रमुख शहरों का होलिका दहन मुहूर्त 2025 क्या है।


भद्रा का समयः गुरुवार, 13 मार्च को सुबह 10:36 बजे से मध्य रात्रि 11:27 तक
होलिका दहन का समयः मध्य रात्रि 11:28 से मध्य रात्रि 12:15 के बीच


शहरदिन और तारीखमुहूर्तअवधि
जयपुर13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:36 बजे तक1 घंटा 10 मिनट
दिल्ली
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:30 बजे तक01 घंटा 04 मिनट
लखनऊ
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:15 बजे तक49 मिनट
मुंबई
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:48 बजे तक01 घंटा 21 मिनट
पटना
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 11:59 बजे तक32 मिनट
भोपाल
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:29 बजे तक1 घंटा 3 मिनट
वाराणसी
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:07 बजे तक41 मिनट
हरिद्वार
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:26 बजे तक1 घंटा
देहरादून
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:27 बजे तक1 घंटा
रांची13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 11:58 बजे तक31 मिनट
गंगटोक13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 11:45 बजे तक18 मिनट
दिसपुर13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 11:32 बजे तक5 मिनट
गांधीनगर13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:48 बजे तक1 घंटा 22 मिनट
चंडीगढ़13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:32 बजे तक1 घंटा 5 मिनट
चेन्नई13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:18 बजे तक52 मिनट
हैदराबाद13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:25 बजे तक59 मिनट
तिरुअनंतपुरम्13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से 12:31 बजे तक1 घंटा 5 मिनट



होलिका दहन का शुभ समय वैसे तो औसतन 47 मिनट का है, लेकिन असम की राजधानी दिसपुर में सिर्फ 5 मिनट का होलिका दहन मुहूर्त है। ज्योतिषियों के अनुसार इस समय के बीच होली जला लेना सकारात्मक फल देगा।


पंचांग के अनुसार राजस्थान की राजधानी जयपुर और देश की राजधानी में होलिका दहन मुहूर्त 1 घंटे से अधिक का है, जहां जयपुर में होली जलाने का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 10 मिनट का है, वहीं दिल्ली में होलिका दहन मुहूर्त 1 घंटा 4 मिनट का है।


Holika dahan muhurat 2025, aapka news star, India Major City Holika Dahan Muhurt, होलिका दहन 13 मार्च को और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी, होलिका दहन का



एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने