Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
नई दिल्ली, Feb 11, 2025
हम दिल्ली का अनुभव पंजाब में इस्मेताल करेंगे…केजरीवाल ने पंजाब सरकार को दिए खास निर्देश
Aam Aadmi Party Meeting Delhi: दिल्ली में पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खास निर्देश दिए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने इसकी जानकारी दी।
Aam Aadmi Party Meeting Delhi: दिल्ली चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में मिली करारी हार के बाद मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ दिल्ली में बैठक की। इस मीटिंग में पंजाब आप संगठन के मंत्री भी शामिल थे। इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम ने पंजाब सरकार को सिर्फ विकास पर फोकस रहने का निर्देश दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा अब पंजाब को विकास का मॉडल बनाकर देश को दिखाना है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में चुनाव के दरम्यान की गई मेहनत पर पंजाब के नेताओं को धन्यवाद दिया।
मंगलवार को दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक संपन्न होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा “पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे कि पूरा देश देखेगा। पंजाब को पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनाएंगे। पंजाब में हमने स्कूल और अस्पतालों का काया कल्प किया। दिल्ली की टीम का तर्जुबा पंजाब में भी इस्तेमाल होगा।”
दिल्ली में मंगलवार को बैठक में हिस्सा लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा “पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है… हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे… हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे।”
Aam Aadmi Party Meeting Delhi, aapka news star, political news, breaking news, bjp news, sports news, crime news, arvind kejariwal, public news, local