Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
भोपाल, Jan 20, 2025
Republic Day 2025 : हमें गणतंत्र बनाकर अमर हो गईं प्रदेश की ये 20 विभूतियां
संविधान सभा ने 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में संविधान तैयार किया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया। आइए, इस सफर में उन महान विभूतियों को याद करें, जिनकी वजह से आज हम गर्व से ‘गणतंत्र’(Republic Day 2025) कहलाते हैं।
Republic Day 2025 : इस बार हम 76वां गणतंत्र दिवस मनाने वाले हैं, यह समय उन विभूतियों को याद करने का भी है, जिन्होंने अमूल्य दस्तावेज को रचने में योगदान दिया। हमारा संविधान लोकतंत्र, समानता और स्वतंत्रता जैसे मूल सिद्धांतों का प्रतीक है। इसके निर्माण में प्रदेश का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। संविधान सभा में 299 सदस्य थे, जिनमें प्रदेश से 19 लोग शामिल हुए। इसके अलावा, मऊ में जन्मे डॉ. भीमराव आंबेडकर भी थे, जो संविधान सभा में मुंबई से चुने गए। इन महान विभूतियों ने कठिन मेहनत, दूरदृष्टि और अटूट संकल्प से संविधान को आकार दिया।
संविधान सभा ने 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में संविधान तैयार किया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया। आइए, इस सफर में उन महान विभूतियों को याद करें, जिनकी वजह से आज हम गर्व से ‘गणतंत्र’(Republic Day 2025) कहलाते हैं
पंडित शंभूनाथ शुक्ल का जन्म 18 दिसंबर 1903 को शहडोल में हुआ। 1920 में असहयोग आंदोलन में जेल गए। इलाहाबाद विवि से 1928 में एलएलबी में गोल्ड मेडल मिला। 1929 में वकालत की शुरुआत की। स्वतंत्रता आंदोलन में उमरिया जेल में थे, इस दौरान बेटे की तबीयत बिगड़ी। पिता माता प्रसाद शुक्ल फरियाद लेकर पहुंचे। अंग्रेजों ने रिहा करने के एवज में आंदोलन छोड़ने की शर्त रखी। घर में बेटा तड़प रहा था, पर घुटने नहीं टेके। दवा और इलाज न मिलने से बेटे की मौत हो गई। 1945 में रीवा रियासत के सलाहकार बने। विंध्य प्रदेश से संविधान सभा में मनोनीत हुए। 1952 से 1956 तक विंध्य प्रदेश के सीएम रहे।
Republic Day 2025, bhopal news, aapka news star, public news, national news, sports news red fourt news, delhi news, local news, crime public news,